अमेरिका ने सीरिया पर किया एयरस्ट्राइक, पूर्वी सीरिया में ईरान के दो ठिकानों को बनाया निशाना 

अमेरिका ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से आदेश मिलने के बाद सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Oct 27, 2023 - 13:07
 0  315
अमेरिका ने सीरिया पर किया एयरस्ट्राइक, पूर्वी सीरिया में ईरान के दो ठिकानों को बनाया निशाना 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

 ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


अमेरिका ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से आदेश मिलने के बाद सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेना ने दावा किया कि 17 अक्तूबर से सीरिया और इराक में हमारे ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा था। ऐसे में सेना ने गुरुवार को पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उसके समर्थित समूहों द्वारा समर्थित दो ठिकानों को निशाना बनाया।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन III ने पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य हमलों पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और संबद्ध समूहों के दो ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए। हमें सिलसिलेवार तरीके से निशाना बनाया जा रहा था। इन असफल हमलों की एक श्रृंखला की प्रतिक्रिया के जवाब में हमने एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि ईरानी समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा इराक और सीरिया में अमेरिकी कर्मियों को 17 अक्तूबर से निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही थीं। इन हमलों के परिणामस्वरूप एक अमेरिकी की मौत भी हुई। 21 अमेरिकी सैनिकों को मामूली चोटें आईं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी सेना और जवानों की सुरक्षा से बढ़कर और कुछ नहीं है। हमारी जवाबी कार्रवाई से एक बात साफ संदेश जाता है कि हम ऐसे हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेरिका अपनी सेना और सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। 
 बता दें कि इराक और सीरिया में हाल फ़िलहाल में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए। इस दौरान करीब 21 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। एक घायल की बाद में हृदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई। पेंटागन की मानें तो इराक में अमेरिका के 2500 और सीरिया में 900 सैनिक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0