ग्राम पंचायत दयोग्रां  में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में आशीष बुटेल ने सुनी समस्याएं

 मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयोग्रां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Feb 3, 2024 - 19:22
 0  270
ग्राम पंचायत दयोग्रां  में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में आशीष बुटेल ने सुनी समस्याएं
ग्राम पंचायत दयोग्रां  में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में आशीष बुटेल ने सुनी समस्याएं

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

मनोज धीमान। पालमपुर 

 मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयोग्रां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आशीष बुटेल ने कार्यक्रम पंजीकृत हुई 133 समस्याओं में 102  समस्याओं का  मौके पर ही निपटारा किया। शेष समस्याओं को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनका समयबद्ध तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यो के लिये 30 लाख रुपये की राशि भी मौके पर ही जारी की।   आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने लीक से हट कर जनहित के कार्यों से प्रदेश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता सम्भालने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नये युग की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश की बागडोर सम्भाली तथा मजबूत इरादों व साहसिक निर्णयों के साथ व्यवस्था परिवर्तन के नये दौर का शुभारम्भ हुआ है।  बुटेल ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में बेसहारा व असहायों को आश्रय मिला, शैक्षणिक ढांचा मजबूत हुआ, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया, कृषि-बागवानी गतिविधियों में विविधता आई, बेटियों को सम्पत्ति में समान अधिकार मिला, कर्मचारियों से किए वायदे पूरे हुए, हर क्षेत्र व वर्ग में सरकार की जन-हितैषी योजनाओं से सुखद बदलाव आया तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित हुआ।  उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने यह साबित कर दिया कि यह सरकार सत्ता में सुख के लिए नहीं अपितु व्यवस्था परिवर्तन व सेवा के ठोस इरादों से जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र का ऐसा हलका है जहां 600 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। पालमपुर में सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में योजनात्मक रूप में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन नयीं सड़के स्वीकृत की गई हैं और इन पर करीब 21 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग सड़कों के सुधार पर 60 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में कोई ऐसा गांव नहीं छूटेगा जहां सड़क की सुविधा न हो।  उन्होंने कहा कि पालमपुर में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा पर भी 225 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं,  ताकि लोगों को भरपूर पेयजल और खेतों के लिये सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि एक वर्ष कार्यकाल में 1000 से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगाई गई है और 102 मकान स्वीकृत किये गये हैं।  सीपीएस ने कहा कि अनाथ बच्चों को आश्रय प्रदान करने के लिए  मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष गठित किया।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनाथ बच्चों व बेसहारा वगों के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4000 अनाथ बच्चों को 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के रूप में अपनाया है और अबतक 17.18 करोड़ रुपये के लाभ हस्तांतरित किए जा चुके हैं। आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर पर्यटन अधोसंरचना तथा अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि पर्यटन क्षेत्र में लोगों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सबसे बडे ज़िला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ावा देने  के लिये मूलभूत सुविधाओं के सृजन के साथ विश्वस्तरीय पर्यटन अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, धार्मिक और साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिये गंभीरता से कार्य कर रही है।  इससे पहले मुख्यातिथि ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन किया। इस अवसर पर आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत 12 लाभार्थी बेटियों को 31-31 हजार रुपए की राशि वितरित की। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत भी 6 बेटियों को 21-21 एफडीआर वितरित की। सीपीएस ने 14 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में भी वितरित की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के 6 लाभार्थियों को भी सम्मान राशि वितरित की। इस अवसर पर 12 लोगों को  सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। सरकार गांव के द्वार के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 540 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई है।  कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, सहित पार्षद,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, प्रधान ग्राम पंचायत  दयोग्रां सुनीता कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल, एसडीएम नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, सीएमओ सुशील शर्मा, उपनिदेशक राहुल कटोच, कमलशील नेगी, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0