सीएम सुक्खू की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, राजीव बिंदल बिना सोचे कुछ भी बोल रहे : देवेंद्र जग्गी

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर कई आरोप लगाए।

Dec 13, 2024 - 17:29
 0  243
सीएम सुक्खू की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, राजीव बिंदल बिना सोचे कुछ भी बोल रहे : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर कई आरोप लगाए। इसके तुरंत बाद धर्मशाला के कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत चारों सांसदों और नेता प्रतिपक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया। यहां जारी बयान में दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि बिलासपुर में हिमाचल सरकार के शानदार कार्यक्रम से राजीव बिंदल समेत तमाम भाजपा नेता बौखला गए हैं। वे कुछ भी बोले जा रहे हैं।

 देवेंद्र जग्गी ने कहा कि राजीव बिंदल समेत सभी भाजपा नेताओं को पता होना चाहिए कि बिलासपुर में प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम था, न कि जश्न। बिलासपुर में हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 6 नई योजनाएं लांच की हैं। इससे भाजपा नेता असहज हो गई है। देवेंद्र जग्गी के साथ चौधरी हरभजन सिंह, मेयर नीनू शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, चारों लोकसभा सांसदों से पूछा कि वे बताएं कि हिमाचल में आपदा के 12 हजार करोड़़ दिलवाने में उनका क्या योगदान रहा है।

केंद्र सरकार के पास हिमाचल के एनपीएस के साढ़े नौ हजार करोड़ फंसे हैं, उन्हें दिलवाने के लिए भाजपा नेताओं ने कौन से प्रयास किए हैं। राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर समेत चारों सांसद हिमाचल को मिलने वाली मदद में सिर्फ रौड़े अटकाने का काम करते हैं। भाजपा बताए कि हिमाचल के लिए कौन सी नई योजना केंद्र सरकार ने दी है। विशेष औद्योगिक पैकेज क्यों बंद किया गया है। । जहंा तक गारंटियों की बात है, तो ये पांच साल में पूरी होनी हैं। महज दो साल में हिमाचल सरकार ने पांच गारंटियां पूरी की हैं। बाकी गारंटियां भी पूरी की जा रही हैं। भाजपा नेता पहले तथ्यों को परख लें, उसके बाद ही बयान दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0