कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने सपरिवार पहुंच कर शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी में की पूजा अर्चना

हिमाचल सरकार के पूर्व में रहे मंत्री एवं कद्दावर नेता स्वर्गीय जीएस बाली की 70वीं जयंती पर नगरोटा बगवां में बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Jul 27, 2024 - 16:51
Jul 27, 2024 - 17:36
 0  243
कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने सपरिवार पहुंच कर शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी में की पूजा अर्चना

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल सरकार के पूर्व में रहे मंत्री एवं कद्दावर नेता स्वर्गीय जीएस बाली की 70वीं जयंती पर नगरोटा बगवां में बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। बाल मेले के आयोजन से पहले शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय जीएस बाली, विकास पुरुष थे और आज कांगड़ा में पॉलीटेक्निक कॉलेज यहां पर है तो उसके पीछे विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का ही योगदान है।

आरएस बाली ने कहा कि पिछले कल ही यह सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि अब कांगड़ा के पॉलीटेक्निक कॉलेज का नाम जीएस बाली पॉलीटेक्निक कॉलेज रखा जाएगा। आरएस बाली ने कांगड़ा मंदिर पहुंच कर विधिवत तरीके से समस्त परिवार सहित पूजा अर्चना की और उसके बाद मन्दिर परिसर में मां के भवन की परिक्रमा भी की। तत्पश्चात उन्होंने मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमाकांत शर्मा से मंदिर की व्यवस्था का हाल जाना और कहा कि अगर मंदिर प्रशासन को किसी भी सुधार हेतु कोई भी ज़रूरत होती है तो हरसंभव सहायता की जाएगी।

इस अवसर पर आरएस बाली के साथ महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोक हिमाचली, पूर्व विधायक व् संसदीय सचिव चौधरी सुरेंद्र काकू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जसवाल, एचपीसीसी सेक्रेटरी राजेश राजा, पूर्व अध्यक्ष नगरपरिषद सुमन वर्मा, पार्षद संजीव गुप्ता, आशीष शर्मा महामंत्री जिला कांगड़ा, विकास गुप्ता (होंडा), नरेंद्र शर्मा (हैप्पी) व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0