ज्वालामुखी अंब बाईपास पर बड़ा हादसा टला! बेकाबू गाड़ी शटर तोड़ दुकान के अंदर घुसी 🚗💥

ज्वालामुखी अंब बाईपास पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। टायर फटने से बेकाबू हुई कार दुकान के शटर को तोड़कर अंदर घुस गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी और दुकान दोनों को नुकसान पहुंचा।

Aug 18, 2025 - 20:38
 0  135
ज्वालामुखी अंब बाईपास पर बड़ा हादसा टला! बेकाबू गाड़ी शटर तोड़ दुकान के अंदर घुसी 🚗💥
ज्वालामुखी अंब बाईपास पर बड़ा हादसा टला! बेकाबू गाड़ी शटर तोड़ दुकान के अंदर घुसी 🚗💥

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ज्वालामुखी, 18 अगस्त (प्रदीप शर्मा):

सोमवार सुबह ज्वालामुखी अंब फोरलेन बाईपास के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान का सामान बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी का टायर फटने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह घटना घटित हुई। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। साथ ही उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था और दुकान भी बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस दुर्घटना में वाहन मालिक और दुकानदार दोनों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि आपसी समझौते के चलते यह मामला पुलिस थाने में दर्ज नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0