सिहूंता स्कूल के बच्चों ने देखा विधान सभा सत्र का संचालन , कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाक़ात

वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता को सत्र संचालन करते देख अति प्रसन्न हुए। गौरतलब है कि ये सभी छात्र उस स्कूल के छात्र हैं जहाँ से हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की है।

Dec 21, 2023 - 19:12
 0  279
सिहूंता स्कूल के बच्चों ने देखा विधान सभा सत्र का संचालन , कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाक़ात
सिहूंता स्कूल के बच्चों ने देखा विधान सभा सत्र का संचालन , कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाक़ात

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता को सत्र संचालन करते देख अति प्रसन्न हुए। गौरतलब है कि ये सभी छात्र उस स्कूल के छात्र हैं जहाँ से हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की है।  सत्र आरम्भ होने से पूर्व इन छात्र-छात्राओं ने कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की तथा आज होने वाली कार्यवाही, संसदीय प्रणाली व विधान सभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की ।
इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि आज समय पूरी तरह से बदल गया है। आज जहाँ युवा संसद, छात्र संसद तथा किसान संसद जैसे आयोजन विभिन्न राज्य विधान सभाओं में आयोजित किए जा रहे हैं वहीं आज के छात्र तथा युवा भी इसमें गहरी रूची ले रहे हैं जो जोकि लोकतन्त्र  की मजबूती का मार्ग प्रश्सत करता है। शपठानियां ने कहा कि आज सत्र का तीसरा दिन है और दर्शक दीर्घा हमेशा भरी रहती है जो आश्वस्त  करता है कि लोगों में संसदीय प्रणाली के प्रति अगाध विश्वास है। पठानिया ने कहा कि  हमारा लोकतन्त्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है । पठानियां ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है जो हमें जहाँ अपने अधिकारों  के प्रति जागरूक करवाता है वहीं हमें हमारे कर्तव्यों के बारे भी सचेत करता है।
आज भटियात निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह तथा डरोह के छात्र- छात्राओं ने भी सदन की कार्यवाही को देखा तथा आईटीआई पालमपुर के छात्रों को भी कार्यवाही देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थियों ने विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात कर संसदीय प्रणाली की जानकारी हासिल की। श्री पठानियां ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0