चुवाडी कॉलेज ने इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में हासिल की शानदार जीत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय चुवाडी और बीटीसी डीएवी महाविद्यालय बनीखेत के बीच खेला गया।

Oct 19, 2024 - 18:23
 0  234
चुवाडी कॉलेज ने इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में हासिल की शानदार जीत
चुवाडी कॉलेज ने इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में हासिल की शानदार जीत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय चुवाडी और बीटीसी डीएवी महाविद्यालय बनीखेत के बीच खेला गया। समाजसेवी अमित वर्मा ने इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत किया । बनीखेत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और चुवाडी की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम मात्र 13 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । बनीखेत की तरफ से अभिषेक, रितेश और अगम ने क्रमशः 12-12 रन बनाए। चुवाडी की तरफ से संदीप ने 3, राघव, अनमोल और इतिक ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

 लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय चुवाडी की टीम ने मात्र 11 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली । शुभम ने 18 आदित्य ने 16 और साहिल ने 15 रन बनाए । बनीखेत की तरफ से नितिन ने 2, रितेन, विपिन और पंकज ने 1-1 विकेट हासिल किया ।

दिन का दूसरा मैच राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा और राजकीय महाविद्यालय तीसा के बीच खेला गया । इस मैच में नगर परिषद कांगड़ा के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर चमन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए । आर्यन ने 73 और अजीत ने 75 रनों का योगदान दिया । इसके अतिरिक्त खेमराज ने 28 और धर्मेंद्र ने 23 रन बनाए । संस्कृत महाविद्यालय चंबा की तरफ से अंकित ने 3 और दीपक ने 1 विकेट हासिल किया । 

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा की टीम 20 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । मोहित ने 21 और आदर्श ने 13 रन बनाए । राजकीय महाविद्यालय तीसा की तरफ से खेमराज ने 5, सुनील और अजीत ने 2-2 और हिम्मत ने 1 विकेट हासिल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0