मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज मांगा
शिमला में सीएम सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी से हिमाचल की आपदा स्थिति पर विशेष राहत पैकेज, अतिरिक्त उधार सीमा और अन्य मदद की मांग की।

सुमन महाशा कांगड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा हवाई अड्डे पर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की आपदा स्थिति को विस्तार से रखा और केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की।
मुख्यमंत्री का आग्रह
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है, लेकिन भारी नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र की अतिरिक्त सहायता अनिवार्य है।
-
वन भूमि पर विस्थापितों के पुनर्वास हेतु वन संरक्षण अधिनियम में छूट की मांग।
-
2% अतिरिक्त उधार सीमा की अनुमति की आवश्यकता।
-
क्षतिग्रस्त परियोजनाओं के सुधार कार्यों में मौजूदा मानकों के संशोधन पर बल।
-
जल विद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान का अलग आकलन करने का आग्रह।
अन्य मुद्दे भी उठाए
सीएम सुक्खू ने प्रधानमंत्री से हिमाचल की अन्य पुरानी मांगों को भी दोहराया—
-
जलविद्युत उत्पादन से मुफ्त रॉयलिटी।
-
40 वर्षों बाद केंद्रीय बिजली परियोजनाओं का राज्य को हस्तांतरण।
-
कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार।
-
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में ऑल वेदर सुरंगों का निर्माण।
-
भूभूजोत सुरंग परियोजना को प्राथमिकता।
पीएम का आभार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण करने और हिमाचल के लिए समय निकालने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित
समीक्षा बैठक में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री चंद्र कुमार और यादविन्द्र गोमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






