धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने समझा ओबीसी का दर्द, पास्सू में बिल्डिंग का काम होगा पूरा

यूं तो धर्मशाला विधानसभा हलके में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरबों रुपए की योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन पास्सू में ओबीसी भवन का अधूरा काम हर किसी को मायूस कर रहा था।

Feb 5, 2025 - 18:26
 0  558
धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने समझा ओबीसी का दर्द, पास्सू में बिल्डिंग का काम होगा पूरा
धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने समझा ओबीसी का दर्द, पास्सू में बिल्डिंग का काम होगा पूरा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

यूं तो धर्मशाला विधानसभा हलके में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरबों रुपए की योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन पास्सू में ओबीसी भवन का अधूरा काम हर किसी को मायूस कर रहा था। इसी बीच सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओबीसी भवन पास्सू की फिनिशिंग के लिए बजट देने की बात कहकर 30 हजार से ज्यादा ओबीसी वोटर्स को बड़ी सौगात दी है। इस सारे प्रोजैक्ट को पूरा करने में परदे के पीछे से दिग्गज कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी व चौधरी हरभजन सिंह ने अहम रोल अदा किया है। दाड़ी में पब्लिक मीटिंग के दौरान 

खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि कि 10 साल से अधूरे पड़े ओबीसी भवन को पूरा करने की मांग जोरशोर से देवेंद्र जग्गी ने उठाई है, यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख्ूा इस भवन के लिए बजट देने जा रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देवेन्द्र जग्गी की मांग पर वह ओबीसी भवन को बजट देने जा रहे हैं। 

गौर रहे कि धर्मशाला शहर के निकट पास्सू में ओबीसी भवन का काम साल 2015 में कांग्रेस की ही तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने शुरू करवाया था। उस समय कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने इस भवन को 40 लाख रुपए दिए थे, वहीं 10 लाख रुपए उस समय के जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने दिए थे। उस समय काम तो हुआ, लेकिन फिनिशिंग के समय बजट खत्म हो गया। उसके बाद 2017 में प्रदेश में जयराम ठाकुर नीत भाजपा सरकार बनी।

भाजपा ने पांच साल तक इस प्रोजेक्ट को हाथ तक नहीं लगाया। इससे भाजपा के प्रति धर्मशाला के 30 हजार से ज्यादा ओबीसी वोटर्स में रोष है। बहरहाल देवेन्द्र जग्गी की पहल का ओबीसी नेताओं प्रदीप चौधरी,मनजीत चौधरी,रविंद्र चौधरी,मलकीत सिंह चौधरी , हरीश कुमार चौधरी , रणजीत सिंह चौधरी , हरी सिंह चौधरी,आदि ने आभार जताया है।

अभी कल्याड़ा-नगरोटा में भवन

ओबीसी से संबंध रखने वाले बड़े कांग्रेस नेता चौधरी हरभजन सिंह ने बताया कि अभी शाहपुर के कल्याड़ा, नगरोटा बगवां के हटवास में ओबीसी भवन है। चौधरी हरभजन सिंह का कहना है कि धर्मशाला में भी हर हाल में ओबीसी भवन बनाया जाएगा।

क्या कहते हैं देवेंद्र जग्गी

कांग्रेस नेता व नगर निगम के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी कहते हैं कि हजारों लोगों ने ओबीसी भवन का मसला उठाया है। अब मुख्यमंत्री के ऐलान से यह प्रोजैक्ट पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ बातें करते हैं। असल में भाजपा शुरू से ओबीसी विरोधी रही है।

धर्मशाला में सबसे ज्यादा काम

देवेंद्र जग्गी- चौधरी हरभजन सिंह ने बताया कि धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरबों के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। ढगवार मिल्क प्लांट, पास्सू सब्जी मंडी, यूनिटी मॉल, स्मार्ट सिटी, मांझी तटीकरण, खेल मैदान, नगर निगम कार्य, पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, खाद्य आपूर्ति, जाइका,कृषि, बागबानी आदि विभागों की तरफ से अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0