कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिमराल ने छोड़ी सरकार, प्रदेशाध्यक्ष को दिया इस्तीफा

हरिकृष्ण हिमराल ने व्यक्तिगत कारणों से हिमाचल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, कोई पार्टी जॉइन करने का इरादा नहीं।

Jun 12, 2024 - 18:15
Jun 12, 2024 - 18:22
 0  369
कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिमराल ने छोड़ी सरकार, प्रदेशाध्यक्ष को दिया इस्तीफा
कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिमराल ने छोड़ी सरकार, प्रदेशाध्यक्ष को दिया इस्तीफा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। शिमला 

हिमाचल प्रदेश में 3 उपचुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल जो पार्टी के पिछले 20 सालों से सदस्य थे उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजा है। हिमराल शिमला शहरी के प्रभारी के रूप में भी काम कर रहे थे। बीते लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में स्थापित वार रूम से भी वह जुड़े रहे। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि वह व्यक्तिगत कारणों से संगठन के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे रहे हैं, साथ ही संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरी ईमानदारी और समर्पण से किया। इस दौरान उन्होंने राजनीति की कठोर और कड़वी सच्चाइयों को देखा है तथा अब उन्हें लगता है कि वह राजनीति में कभी फिट नहीं बैठे हैं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि अभी कांग्रेस पदाधिकारी हिमराल के इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस मसले पर पार्टी पहले उनसे बातचीत करेगी फिर बाद में अगला निर्णय लेगी। हिमराल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। 
हिमराल ने लिखा कि वह हमेशा गंदे और भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र के साथ ईमानदारी के साथ लडे हैं। उन्होंने कहा की मैं इस संगठन की सदस्यता से भी त्यागपत्र  दे रहा हूँ 


कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में रहे सचिव 
कुलदीप राठौर हिमराल के करीबी माने जाते हैं क्यूंकि जब राठौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं ठियोग के विधायक थे , उस दौरान  हिमराल उनके राजनीतिक  सचिव थे। 
हिमराल ने बताया की उन पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं था और न ही किसी से मतभेद की वजह से इस्तीफ़ा दिया। उन्होंने आगे कहा की उनका फिलहाल कोई भी पार्टी जॉइन करने का इरादा नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0