इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने धर्मशाला कॉलेज को तीन विकेट से हराया 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Nov 5, 2023 - 17:55
 0  171
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने धर्मशाला कॉलेज को तीन विकेट से हराया 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। धर्मशाला की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र पांच रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए । लेकिन इसके बाद प्रशांत ने 27 गेंद में ताबड़तोड़ 54 रनों की पारी खेल कर टीम को संभाला। इसके अतिरिक्त कनिष्क ने 11 गेंद में 14 रन, करण ने 19 गेंद में 17 रन बनाए। धर्मशाला की टीम 19 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । कांगड़ा की तरफ से आर्यन ने तीन संदर्भ ,देवेश और हर्ष ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की । श्याम ने 20 गेंद में 26, रमेश ने 33 गेंद में 25, जतिन कालरा ने 20 गेंद में 21,और संदर्भ ने  28 गेंद में नाबाद 21 रन बनाते हुए टीम को 19.2 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा दिया । धर्मशाला की तरफ से प्रशांत ने चार, वंश धीमान ने दो और अभिषेक धीमान ने एक विकेट हासिल किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0