रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया।

Nov 9, 2023 - 18:46
 0  441
रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों का निष्पादन करने के लिए जिले में पांच बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं जिससे प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा बायो क्रक्स मशीन में प्लास्टिक की बोतल को डालने पर बोलत क्रश हो जाएगी। उसके बाद व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर देना होगा तथा मैसेज के माध्यम से उस व्यक्ति को ग्रीन प्वांइट मिलेंगे जोकि व्यक्ति को पर्यावरण स्वच्छ रखने का रिवॉर्ड मिलेगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति इन रिवॉर्डों को बायो क्रक्स की वेबसाईट पर जाकर रिडीम करके कैप, बैग, टी-शर्ट को खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों को इधर-उधर फेंकने की बजाए इस बायो क्रक्स मशीन में क्रश करके प्वाइंट के रूप में पैसे अर्जित कर सकते हैं। 
राघव शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बायो क्रक्स मशीनें रेलवे स्टेशन अंब, चिंतपूर्णी माईदास सदन, होटल सी-रोक रायपुर मैदान व पीर निगाह मंदिर में बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां पर लोगों को आना-जाना लगातार लगा रहता है उन स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि मशीनें के माध्यम से क्रश किए गए प्लास्टिक को कंपनी एकत्रित करके ले जाएगी और इसे रिसाइकल करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे प्रयासों को बढ़ाया जाएगा। ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट जनरेट करने वाले स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने की मुहिम के साथ सभी को भागीदार बनना चाहिए। न सिर्फ स्वयं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, बल्कि दूसरों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें। 
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, बीडीओ केलएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, प्रधान लोअर अरनियाला रेणू वाला, उप प्रधान जसबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0