विवादित बयान पर बोले देवेंद्र जग्गी व चौधरी हरभजन, सोनिया गांधी से माफी मांगें कंगना रणौत

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत को अपने विवादित बयान पर दिग्गज कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Sep 24, 2024 - 18:27
 0  162
विवादित बयान पर बोले देवेंद्र जग्गी व चौधरी हरभजन, सोनिया गांधी से माफी मांगें कंगना रणौत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत को अपने विवादित बयान पर दिग्गज कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यह बात कांग्रेस प्रदेश महासचिव, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने मंगलवार को धर्मशाला में जारी बयान में कही। पार्टी वर्कर्ज के साथ मीटिंग के बाद देवेंद्र जग्गी और चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि मंडी से भाजपा सांसद का यह कहना कि मोदी सरकार से पैसा लाकर सीएम सुक्खू सोनिया गांधी को देते हैं, सिरे से परे है। प्रदेश महासचिव, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने आगे कहा कि कंगना मानसिक दिवालियापन का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना सिर-पैर की बयानबाजी करती हैं।

दोनों दिग्गज नेताओं ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना की फिल्म को ब्लॉक किया है, इसलिए वे इन दिनों घर पर आई हुई हैं और घर पर बैठकर बेतुकी बयानबाजी कर रही हैं। दोनों नेताओं ने कंगना को चुनौती दी कि अगर ऐसा है, तो इसके बारे में तथ्य जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कंगना किसान आंदोलन को लेकर विवादित बातें कहती रही हैं। इसके अलावा राहुल गांधी पर कई बार अशोभनीय टिप्पणियां की हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि जिस नेत्री यह पता नहीं कि देश आजाद कब हुआ और पहले प्रधानमंत्री कौन थे, उससे और उम्मीद क्या कर सकते हैं। उन्होंने कंगना को चुनौती दी है कि वह हिमाचल के लिए किया सिर्फ एक काम गिना दें। दोनों नेताओं ने कहा कि इस बयान से हर हिमाचलवासी और पार्टी वर्कर खफा हैं। कंगना ने माफी नहीं मांगी, तो कांग्रेस कड़ा कदम उठाने से नहीं चूकेगी।

केंद्र से हिमाचल के हक मांगें कंगना

देवेंद्र जग्गी और चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि अगर सच में हिमाचल की हितैषी हैं, तो दिल्ली में प्रदेश की आवाज उठाएं। वह केंद्र की मोदी सरकार से एनपीएस का दस हजार करोड़ से ज्यादा क्यों नहीं मांगती। दो साल लगातार आपदा में हिमाचल में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है, उसपर कंगना दो शब्द तक नहीं बोलती। आपदा के समय तो कंगना ने हिमाचल आने से इनकार करके प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0