चालक की लापरवाही से बोलेरो बैक होकर खड़ में जा गिरी, 1 की मौत

शिमला जिला के झाकड़ी क्षेत्र में गानवी के पास एक बोलेरो कैंपर खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे में मृतक की पत्नी भी घायल हुई हैं।

Jun 26, 2024 - 17:09
 0  360
चालक की लापरवाही से बोलेरो बैक होकर खड़ में जा गिरी, 1 की मौत

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला 

शिमला जिला के झाकड़ी क्षेत्र में गानवी के पास एक बोलेरो कैंपर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में मृत व्यक्ति की पत्नी शामिल है। मृतक की पहचान राम लाल उम्र 48 निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) घायल हुए हैं।

बोलेरो कैंपर कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में दंपति समेत चार लोग सवार थे। इनमें मोलागी निवासी राम लाल (48), राधादेवी (42) पत्नी राम लाल, चालक अर्जुन (34) और बगडू राम (43) शामिल थे। रामलाल ने घर का काम लगाया था और इसके लिए रेत के कट्टे बोलेरो कैंपर में लाद कर ले जा रहे थे। बोलेरो जिस समय  गानवी के पास पहुंची तो चढ़ाई में बोलेरो आगे नहीं बढ़ पा रही थी और अचानक बैक होने लगी। तभी बोलेरो में सवार बगडू राम पिछले टायर पर पत्थर रखने के लिए बोलेरो से उतर गया। लेकिन बोलेरो तेजी से बैक हुई और वह सडक़ से करीब 70 मीटर नीचे गानवी खड्ड में जा गिरी। सड़क हादसे में राम लाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा राधा देवी और चालक अर्जुन को चोटें आईं हैं।

इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच सडक़ दुर्घटना चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने सडक़ हादसे को लेकर 279, 337, 304ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0