25 फरवरी को होंगे पंचायती राज में रिक्त पदों के चुनाव : हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदोें के लिए 25 फरवरी को चुनाव  होगा।

Feb 19, 2024 - 18:48
 0  288
25 फरवरी को होंगे पंचायती राज में रिक्त पदों के चुनाव : हेमराज बैरवा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदोें के लिए 25 फरवरी को चुनाव  होगा। नामांकन वापिस लेने के पश्चात कांगड़ा जिला में एक बीडीसी मेंबर, तीन पंचायत प्रधान तथा दो उपप्रधानों तथा तीन वार्ड सदस्यों के रिक्त पदो के लिए निर्वाचन आयोजित होगा। इसके लिए मतदान केंद्रों की अधिसूचना  जारी कर दी गई है। नगरोटा बगबां समिति के तहत वार्ड नंबर 21 सलाह जंद्राह के लिए वार्ड नंबर एक से पांच तक राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंद्राह तथा खर्ट खास के वार्ड नंबर एक से छह के लिए राजकीय उच्च पाठशाला खर्ट खास में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रागपुर ब्लाक की डाडासीबा में पंचायत प्रधान के चुनाव के लिए मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। पंचरूखी ब्लाक के तहत गदियाड़ा में पंचायत प्रधान के चुनाव के लिए वार्ड नंबर एक से तीन तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलियाणा तथा वार्ड नंबर चार से नौ तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलियाणा निर्धारित किया गया है तथा भरवाना में पंचायत प्रधान के चुनाव के लिए वार्ड नंबर एक तथा तीन के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरवाना तथा वार्ड नंबर 2, 4 तथा पांच के लिए राजकीय उच्च पाठशाला भरवाना में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।  इसके साथ पंचरूखी ब्लाक के तहत भिरड़ी पंचायत में उपप्रधान के लिए वार्ड नंबर एक के लिए प्राइमरी स्कूल बडकुट, वार्ड नंबर दो और पांच के लिए माध्यमिक पाठशाला भिरड़ी, वार्ड नंबर तीन तथा चार के लिए प्राइमरी स्कूल भिरड़ी में मतदान केंद्र रहेगा। तथा सुलह ब्लाक के तहत रझूं गदियाड़ा पंचायत में उपप्रधान पद के लिए वार्ड नंबर एक से चार के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंझू,  वार्ड नंबर पांच प्राइमरी स्कूल जमुला मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।  सुलह ब्लाक की पंचायत सन्हूं के वार्ड नंबर तीन में पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल सन्हूं तथा गरला पंचायत के वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए पंचायत सामुदायिक भवन गरला में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही लंबागांव ब्लाक की टंबर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के लिए वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंबर मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के मतों की गणना पोलिंग के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय पर करवाई जाएगी जबकि बीडीसी के मतों की गणना 26 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय पर करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0