14वीं विधानसभा का पांचवां सत्र हुआ शुरु, 13 दिन चलेगा सदन

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पांचवां सत्र बुधवार 14 को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

Feb 14, 2024 - 13:19
 0  261
14वीं विधानसभा का पांचवां सत्र हुआ शुरु, 13 दिन चलेगा सदन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो । रोज़ाना हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पांचवां सत्र बुधवार 14 को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र के शुरू होते ही 11:00 बजे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल सदन को संबोधित करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पहले साल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा रखेंगे। इस अभिभाषण से ठीक पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण इस बार बजट सत्र छोटा है और 29 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। कुल 13 दिन सदन चलेगा, जिसमें दूसरे दिन 15 फरवरी को अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। इसे 16 फरवरी को पारित किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए इस बार सिर्फ दो दिन मिलेंगे। 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट पर चर्चा के लिए इस बार चार दिन और कटौती प्रस्तावों के लिए सिर्फ तीन दिन मिलेंगे। दो दिन प्राइवेट मेंबर डे के लिए होंगे और बजट को सत्र के आखिरी दिन 29 फरवरी को पारित किया जाएगा। विधानसभा का यह बजट सत्र लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है, इसलिए विपक्षी दल भाजपा भी आक्रामक होगी। प्राकृतिक आपदा के बाद आपदा राहत में भेदभाव, पिछले एक साल से नौकरियां न मिलने, कांग्रेस की गारंटिया पूरी न होने और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी दल सदन में हंगामा कर सकता है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम को शिमला में हुई है, जिसमें विपक्ष को उसी की भाषा में जवाब देने की रणनीति बनाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0