हिमाचल को कर्जे तले दबाने वाले किस मुंह से मांग रहे हिसाब: देवेंद्र जग्गी

हिमाचल प्रदेश पर करोड़ों रूपए का कर्जा छोडऩे वाले भाजपा नेता किस मुंह से कांग्रेस से हिसाब मांग रहे हैं।

Sep 10, 2024 - 18:07
 0  225
हिमाचल को कर्जे तले दबाने वाले किस मुंह से मांग रहे हिसाब: देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश पर करोड़ों रूपए का कर्जा छोडऩे वाले भाजपा नेता किस मुंह से कांग्रेस से हिसाब मांग रहे हैं। यह पलटवार कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी ने भाजपा नेता त्रिलोक कपूर पर किया है। जारी प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने हिमाचल पर कर्ज का बोझ लादा है, जिसका खामियाजा हम सबको भुगतना पड़ रहा है। जग्गी ने कहा कि लोगों की जनहितेषी होने का ढोंग रचने वाले भाजपा नेता पहले जनता को यह बताए कि जब हिमाचल में पिछले साल भयंकर आपदा आई थी तो हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित क्यों नहीं करवाया ।

भाजपा अगर सच्ची जन हितेषी होती तो केंद्र से हिमाचल के लोगों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करवाती है, लेकिन भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह कर सकती है। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सीएम सुक्खू ने जिस तरह से प्रदेश को संवारा है, उसकी चारों प्रशंसा हो रही है। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में लोगों ने बता दिया है कि हिमाचल में छल-बल की राजनीति चलने वाली नहीं है।

सीएम सुक्खू कांगड़ा से बेहद लगाव रखते है, इसलिए उन्होंने कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का संकल्प लिया और इस दिशा में प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। धर्मशाला सीयू पर कांग्रेस को कोसने वाले यह बताए कि जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो धर्मशाला में निमार्ण शुरू नहीं करवाया। कांग्रेस सरकार जल्द सीयू के पैसे जमा करवाकर यहां कैंपस का निर्माण करवाएगी, क्योंकि कांग्रेस भाजपा की तरह जुमले नहीं फेंकती, काम कर के दिखाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0