जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक दौरा

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर, पालमपुर में  इंफोसिस और एनआईआईटी  के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों ने औद्योगिक दौरा किया।

Dec 8, 2024 - 15:32
 0  117
जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक दौरा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर, पालमपुर में  इंफोसिस और एनआईआईटी  के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों ने औद्योगिक दौरा किया। विद्यार्थियों ने कांगड़ा के ,नगरोटा बगवां स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आयुष हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड और पालमपुर के ठाकुरद्वारा में हिमालयन ब्रू रायपुर टी एस्टेट का दौरा किया और कंपनियों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को नजदीक से समझा और स्किल प्रोग्राम के तहत सिखाई जा रही गतिविधियों को व्यावहारिक रूप से जाना।

कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने इस दौरे की सराहना करते हुए कहा कि इस औद्योगिक दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉरपोरेट कल्चर की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना है । कक्षा के ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियो के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रम की समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. शिल्पी ने जानकारी दी कि ये दौरा इंफोसिस, एनआईआईटी और कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया। इस स्किल प्रोग्राम में फिलहाल 57 विद्यार्थियों के दो बैच शामिल हैं, और जल्द ही दो और बैच शुरू होने वाले हैं। 

महाविद्यालय के बीबीए विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गीता रानी और डॉ. ज्योति तथा बीकॉम विभाग के सहायक प्राध्यापक यशविंदर कुमार ने इस दौरे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने इस दौरे और कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि इससे उन्हें बहुत कुछ नया सीखने का अवसर मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0