गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में दिया नशामुक्ति का संदेश

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में नशामुक्ति का संदेश दिया गया। एंटी ड्रग ऑर्गेनाइजेशन नगरोटा के संस्थापक मनोज मेहता द्वारा महाविद्यालय

Dec 28, 2023 - 19:54
 0  774
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में दिया नशामुक्ति का संदेश
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में दिया नशामुक्ति का संदेश

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में नशामुक्ति का संदेश दिया गया। एंटी ड्रग ऑर्गेनाइजेशन नगरोटा के संस्थापक मनोज मेहता द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा क्या है? इसके लक्षण क्या है? और इसकी गिरफ्त में आए व्यक्ति को बाहर निकालने के उपाय बताए। ऑर्गेनाइजेशन की मदद से नशे से मुक्त हुए लोगों ने मंच के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि किस प्रकार वे बेहतरीन शिक्षा और अच्छी नौकरियों के बाद नशे की बीमारी में फंसे और दो दिन की ऐश कैसे उनकी बेहतरीन जिंदगी के सपने को बर्बाद कर गई। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने संस्था से आए सभी लोगों का स्वागत किया।

संस्था के संस्थापक मनोज मेहता ने बताया कि नशे की लत में आने वाले व्यक्ति को समाज भी तिरस्कृत करता है जबकि उस समय उसे स्नेह की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नशे से जूझ रहे लोगों को संपूर्ण सहयोग देने की बात भी कही। कॉलेज के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ विवेक शर्मा ने नशे को रोकने के लिए आर्गेनाइजेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की बहुत बड़ी भूमिका है और सभी के सहयोग और प्रयास से इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा ने अंत में सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था की कार्य प्रभारी अर्चना सूद, संस्था से जुड़े कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत राकेश सूद तथा महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0