अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार महासंघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन की हिमाचल टीम ने किया रक्तदान

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार महासंघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के हिमाचल इकाई के पदाधिकारियों

Sep 9, 2024 - 19:22
 0  387
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार महासंघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन की हिमाचल टीम ने किया रक्तदान
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार महासंघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन की हिमाचल टीम ने किया रक्तदान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार महासंघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के हिमाचल इकाई के पदाधिकारियों ने आज सोमवार को पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा आयोजित "अमर शहीद लाला जगत नारायण जी" की 43वीं पुण्यतिथि पर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रक्तदान शिविर में भाग लिया तथा जनहित में रक्तदान किया। महासंघ के राज्य मुख्य निदेशक पवन देवगन ठाकुर ने पिछले 3 वर्षों से लगातार तीसरी बार इस शिविर में रक्तदान किया तो वहीं महासंघ के जिला प्रधान रोहित कौशल ने भी आज अपने जन्म दिवस पर रक्तदान किया।

पंजाब केसरी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य सभी रक्तदाताओं को पंजाब केसरी समूह की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर का शुभारंभ पन्नालाल रक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने किया तथा शिविर के समापन में रिद्धि क्रेन सर्विस के प्रबंधक एवं समाजसेवी छोटू राम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी ने पंजाब केसरी समूह की तरफ से सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। वहीं मेडिकल कॉलेज नेरचौक के ब्लड सेंटर की इंचार्ज डॉक्टर रिचा गुप्ता ने भी इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए पंजाब केसरी ग्रुप एवं आए हुए सभी महान रक्तदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0