डोला खरियाना में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की छात्रों को दी जानकारी

स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना में खण्ड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी

Nov 23, 2024 - 12:19
 0  639
डोला खरियाना में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की छात्रों को दी जानकारी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

प्रदीप शर्मा । ज्वालामुखी

स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना में खण्ड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज के आदेशानुसार स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार की अध्यक्षता में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया। इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चन्देल ने स्कूल के बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक , मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। 

चन्देल ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील अवस्था होती है। इस अवस्था मे बच्चा अच्छे की तरफ भी जाता है और बुरे की तरफ भी, उन्होंने कहा कि जो बच्चे अच्छी संगत करते है वह उच्च स्थान पर पहुँच जाते है और जो बुरी संगत करते है वह अपराधी भी बन जाते हैं।

 चन्देल ने बताया कि ज्यादातर युवा आज बुरी संगत में जाकर नशे के शिकार हो रहे हैं। चन्देल ने बच्चों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी। इस दिवस पर स्कूल के छात्रों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें प्रथम स्थान पर पलक राणा, द्वितीय स्थान पर तनु कुमारी व तृतीय स्थान पर रोहित कुमार रहे।

 भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ईनाम भी दिए गए। इस दिवस पर स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने औऱ नशे के दुष्प्रभावो के बारे में अन्य लोगो को भी जागरूक करने की सलाह दी।

 इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोला अनु देवी, स्कूल अध्यापक वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार ,मीरा,नीलम,अंजना,ज्ञान चंद,बन्दना, मुकेश,सुरजीत,मीना,कमलेश, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0