दो दिन तक चला इंतकाल अभियान, कई सारे मामलों का किया निपटान 

दो दिन तक चले इंतकाल अभियान के अंतर्गत नादौन प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। तहसीलदार अनुजा शर्मा की अगुवाई में नायब तहसीलदार

Nov 1, 2023 - 17:12
 0  270
दो दिन तक चला इंतकाल अभियान, कई सारे मामलों का किया निपटान 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल।  नादौन

दो दिन तक चले इंतकाल अभियान के अंतर्गत नादौन प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। तहसीलदार अनुजा शर्मा की अगुवाई में नायब तहसीलदार सुरेंद्र ठाकुर व कर्मचारियों ने दो दिन में 331 में से कुल 289 मामले निपटाए, अब केवल 42 मामले शेष बचे हैं। जिनमें से अधिकांश तकनीकी कारणों की वजह से रुके हैं। 
जानकारी देते हुए अनुजा शर्मा ने बताया कि उनके पास कुल 147 मामले थे जिनमें से 145 मामले निपटा लिए गए हैं जबकि दो शेष बचे हैं। वही नायब तहसीलदार सुरेंद्र ठाकुर के पास कुल 184 मामले थे जिनमें से 144 मामले निपटा लिए गए हैं और मात्र 40 विशेष बचे हुए हैं, जिन्हें भी शीघ्र निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। 
गौर हो कि तहसीलदार अनुजा शर्मा ने नादौन के पटवार सर्कल बलडूहक तथा मिट जबकि नायब तहसीलदार सुरेंद्र ठाकुर ने सेरा तथा जसोह पटवार सर्कल के अंतर्गत आने वाले गांवों के मामले मौके पर निपटाए। वहीं सुरेंद्र ठाकुर ने इस दौरान प्रशासनिक कार्य सहित नगर पंचायत नादौन में भी समय निकालकर इंतकाल व इससे संबंधित अन्य कार्य को जाम दिया। अनुजा शर्मा ने बताया कि टीम वर्क के कारण ही यह कार्य लगभग संपन्न हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोगों के पास पहुंचकर इस कार्य को मौका पर ही प्रशासन ने अंजाम दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0