हिमाचल में पत्रकारों के लिए बनेगा कल्याण बोर्ड? प्रदेश अध्यक्ष राकेश कथूरिया ने रखी बड़ी मांग

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कथूरिया ने हिमाचल सरकार से पत्रकार कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की है। उन्होंने पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, रियायती यात्रा और आवास जैसी सुविधाएं पत्रकारों को देने की वकालत की।

Aug 26, 2025 - 20:10
Aug 26, 2025 - 22:03
 0  126
हिमाचल में पत्रकारों के लिए बनेगा कल्याण बोर्ड? प्रदेश अध्यक्ष राकेश कथूरिया ने रखी बड़ी मांग

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कथूरिया ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए ताकि पत्रकारों के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पत्रकारों के साथ अन्याय हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

राकेश कथूरिया ने कहा कि कल्याण बोर्ड के गठन के बाद पत्रकार अपनी समस्याएं सीधे बोर्ड में उठा सकेंगे। उन्होंने पत्रकारों को पेंशन देने की मांग उठाई। उनका कहना है कि कई राज्य सरकारें पत्रकारों को पेंशन दे रही हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा लागू नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर विधायकों और सांसदों को पेंशन मिल सकती है तो पत्रकारों को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा, और आयुष्मान कार्ड जारी करने की मांग रखी।

पत्रकार का निधन हो जाने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने, वोल्वो बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा, रेस्ट हाउस व हिमाचल भवनों में रियायती दरों पर ठहरने की सुविधा और सरल बुकिंग की मांग भी की गई।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पत्रकार कॉलोनियां बनाई जानी चाहिए, जहां पत्रकारों को फ्लैट उपलब्ध करवाए जा सकें। राकेश कथूरिया ने स्पष्ट कहा कि सरकार का दायित्व है कि पत्रकारों को वित्तीय और कल्याणकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनकी शारीरिक व नैतिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने 25 साल सक्रिय पत्रकारिता करने वालों की मान्यता रेगुलर करने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0