ज्वालामुखी पुलिस ने पकड़ी 357 ग्राम चरस, टिफिन बॉक्स में लेकर जा रहे थे आरोपी

ज्वालामुखी पुलिस ने बुधवार को नाके के दौरान एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की है।

Dec 26, 2024 - 13:08
 0  2.3k
ज्वालामुखी पुलिस ने पकड़ी 357 ग्राम चरस, टिफिन बॉक्स में लेकर जा रहे थे आरोपी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी

ज्वालामुखी पुलिस ने बुधवार को नाके के दौरान एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने जिस गाड़ी से चरस बरामद की है उस पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा गया था। हालांकि पुलिस की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर यह गाड़ी किसकी थी और किस डिपार्टमेंट में लगाई गई थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी एस पी ज्वालामुखी ने की है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिहरी रोड़ पर नाके पर थी इसी दौरान यहां पुलिस ने हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की। नाके के दौरान पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो इस बीच गाड़ी में खाने के लिए रखे गए टीफन बॉक्स के बीच यह चरस बरामद की गई। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र देश रान निवासी परगी पोस्ट ऑफिस समेला जिला मंडी जबकि दूससे की विनय कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी कसेटी पोस्ट ऑफिस पैइसा जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जो जिला कांगड़ा का रहने वाला आरोपी है वह ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास की सेवाएं दे रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

आपको बता दें कि ज्वालामुखी पुलिस ने पहली बार थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में इतनी बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और उसके लिए वह दिन रात अपनी टीम के साथ पूरी करवाई करने में लगे है जो आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0