डेढ़ महीने से लापता लड़की की तलाश नही कर पाई ज्वालामुखी पुलिस

डेढ़ महीने से लापता हुई लड़की को ढूंढने में ज्वालामुखी पुलिस नाकाम साबित हुई है, ऐसे में इसे पुलिस की लापरवाही कहें या कुछ और लेकिन इस घटना ने अब परिवार की चिंता बढ़ा दी है।

Aug 17, 2024 - 22:46
 0  801
डेढ़ महीने से लापता लड़की की तलाश नही कर पाई ज्वालामुखी पुलिस

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी

डेढ़ महीने से लापता हुई लड़की को ढूंढने में ज्वालामुखी पुलिस नाकाम साबित हुई है, ऐसे में इसे पुलिस की लापरवाही कहें या कुछ और लेकिन इस घटना ने अब परिवार की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के बोल है कि वह लड़की को खोजने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी कोई सुराग उन्हें नही मिल रहा है।

दरअसल भाटी बोहन पंचायत से संबंध रखने वाले शिव कुमार की बेटी रमा जोकि अभी साढ़े 16 वर्ष की है वह बीते 4 जुलाई को अपनी नजदीकी पशुशाला में गई थी, जोकि बाद में वापिस अपने घर नही पहुंची। अन्य परिजनों और उसके कालेज सहपाठियों से जानकारी जुटाने के बाद भी जब शिव कुमार को उसकी बेटी रमा का कोई पता नही चला था उसने इसकी रिपोर्ट ज्वालामुखी थाना में दर्ज करवाई लेकिन डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि इस बीच बेटी के गायब होने के बाद शिव कुमार थाने के कई चक्कर लगा चुका है। शिव कुमार का कहना है कि उसे शक है की उसकी बेटी किसी लड़के के साथ भाग गई है और उसने इस बारे पुलिस को भी बताया है। हैरानी ये है की जिस लड़के का जिक्र शिव कुमार ने पुलिस के साथ किया है वह भी गायब है लेकिन पुलिस डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी दोनों को नही पकड़ पाई है, ऐसे में यहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के प्रश्न खड़े हो रहे है। 

2 या 4 दिन रुकिए फिर आपकी लड़की कर लेंगे बरामद

मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि जब भी वह थाने में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि 2 या 4 दिन रुकिए फिर आपकी लड़की बरामद कर लेंगे। आरोप है की ऐसे कहते कहते डेढ़ महीने से ऊपर होने को आया है लेकिन अभी तक उनकी लड़की का पता नही चल सका है। ऐसे में किसी अनहोनी की आंशका से उनका मन सहमा रहता है। परिजनों का कहना है की उनकी छात्रा संस्कृत कॉलेज ज्वालामुखी से शास्त्री कर रही है और इस बार वह द्वितीय वर्ष में प्रवेश करने वाली थी।

मामले को लेकर क्या कहते हैं थाना प्रभारी ज्वालामुखी

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है और लगातार लड़की को खोजने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा है। वहीं साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी तो लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0