जीजीडीएसडी राजपुर कालेज में स्वस्थ जीवन पर व्याख्यान का किया आयोजन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में हेल्थी लाइफ स्टाइल और नॉन इनवेसिव कार्डियोलॉजी पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।

Oct 22, 2024 - 16:37
 0  144
जीजीडीएसडी राजपुर कालेज में स्वस्थ जीवन पर व्याख्यान का किया आयोजन
जीजीडीएसडी राजपुर कालेज में स्वस्थ जीवन पर व्याख्यान का किया आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में हेल्थी लाइफ स्टाइल और नॉन इनवेसिव कार्डियोलॉजी पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित इस व्याख्यान में डॉ. आदर्श भार्गव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वस्थ जीवन, हृदय रोग और हृदय को प्रभावित करने वाली स्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने मानसिक तनाव, कम शारीरिक गतिविधियां, मोबाइल पर अधिक स्क्रीन टाइम, और जंक फूड को हृदय रोगों का बड़ा कारण बताता। नॉन इनवेसिव कार्डियोलजिस्ट और प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में ही कार्यरत डॉ. भार्गव ने हृदय संबंधी समस्याओं के बारे में विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि दिल का दौरा अचानक नहीं होता है हमारा शरीर हमें हर बदलते परिवर्तन का संकेत देता है और अगर  अत्यधिक थकावट, सांस फूलना, अनिंद्रा, सीने में दर्द बेवजह दर्द अत्यधिक पसीना आना जैसी समस्याएं आ रहीं हों तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि अच्छी नियमित जीवनशैली व खान-पान से हम अपने शरीर और हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। 

महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित न रहकर आज की युवा पीढ़ी को भी चपेट में ले रहा है। इसी विषय को ध्यान में रखकर इस व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब और रोटरेक्ट क्लब के प्रभारी सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि व्याख्यान में दी गई जानकारियों का लाभ विद्यार्थियों द्वारा उनके परिवार तक भी पहुंचेगा। उन्होंने छात्रों की विभिन्न गतिविधियों की सराहना भी की। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव शर्मा, डॉ शिल्पी , सीमा भाटिया, आमना,  कुमारी शिल्पा, यशविंदर और आई टी हेड संदीप गोपाल भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0