स्थानीय कलाकारों ने ग्राम पंचायत ककरहट्टी व जाडली में लोगों को किया जागरूक

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरहट्टी तथा ग्राम पंचायत जाडली में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।

Feb 3, 2024 - 16:48
 0  405
 स्थानीय कलाकारों ने ग्राम पंचायत ककरहट्टी व जाडली में लोगों को किया जागरूक

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरहट्टी तथा ग्राम पंचायत जाडली में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि सरकार द्वारा प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ई-मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। परिवहन विभाग पूर्ण रूप से विद्युत वाहन उपयोग करने वाला देश व प्रदेश का पहला विभाग बना है। प्रदेश में 2137 कि.मी. लम्बाई के 06 ग्रीन कॉरिडोर घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के तहत ई-टैक्सी योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। कलाकारों ने ग्रामीणों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ककरहट्टी के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत ककरहट्टी के उप प्रधान त्रिलोक सिंह, वार्ड सदस्य ककरहट्टी उपासना तथा सेवा राम, सचिव सुंदर सिंह, सचिव जाडली राधा देवी, कामेश्वरी देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0