सीनियर महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडी की टीम ने किन्नौर को दी शिकस्त

अंतर जिला सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडी ने किन्नौर को 103 रनों से हराया। नीना चौधरी ने 94 रन और 3 विकेट लेकर "प्लेयर ऑफ द मैच" का खिताब जीता।

Jun 22, 2024 - 15:23
Jun 22, 2024 - 17:39
 0  621
सीनियर महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडी की टीम ने किन्नौर को दी शिकस्त

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

जिला में चल रही अंतर जिला सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले में मंडी ने किन्नौर को 103 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर मंडी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमे मंडी की नीना चौधरी ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को 190 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नीना चौधरी ने 110 गेंदों में एक छक्के और 14 चौकों की मदद से 94 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और मात्र केवल 6 रनों से अपने शतक से चूक गई। वहीं ओपनिंग करने आई आरशवी सरीन 5 रन बनाकर नताशा नेगी की गेंद पर बोल्ड हो गई। वहीं भव्यांजलि ने 10 और हर्षिता राजपूत ने 22 रनों का योगदान टीम को दिया। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

गेंदबाजी करते हुए किन्नौर की कप्तान सुष्मिता कुमारी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं नताश नेगी व साक्षी ने 2-2 विकेट तथा पूजा नेगी ने एक विकेट चटकाया। किन्नौर के गेंदबाजों ने मंडी की टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 26 रनों की सौगात दी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किन्नौर की पूरी टीम 27.5 ओवर में मात्र 87 रनों पर सिमट गई। इसमें पूजा नेगी ने 29 और विजेता ने 22 रनों का ही टीम को योगदान टीम दिया जबकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गेंदबाजी करते हुए मंडी की कप्तान नीना चौधरी व सोनल ठाकुर ने 3-3 विकेट हासिल किए जबकि सुनिधि, रायशा शर्मा, निकिता एम चौहान व साक्षी ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में मंडी की कप्तान नीना चौधरी की बढ़िया बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते उसे प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0