राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मॉनिटर ने किया  लाला लाजपत राय ज़िला एवं मुक्त सुधारगृह का दौरा

रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग  के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने अपने ज़िला काँगड़ा प्रवास के दौरान लाला लाजपत राय ज़िला एवं मुक्त सुधारगृह का दौरा किया और यहाँ क़ैदियों को दी जा रही सुविधाओं तथा उनके लिये उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

Mar 17, 2024 - 20:39
 0  144
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मॉनिटर ने किया  लाला लाजपत राय ज़िला एवं मुक्त सुधारगृह का दौरा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग  के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने अपने ज़िला काँगड़ा प्रवास के दौरान लाला लाजपत राय ज़िला एवं मुक्त सुधारगृह का दौरा किया और यहाँ क़ैदियों को दी जा रही सुविधाओं तथा उनके लिये उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कैदियों के साथ अच्छा बर्ताव करने और उनकी शिकायतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिये।

जेल अधीक्षक विकास भटनागर, सीडीपीओ रमेश जागवान और कारागृह के अन्य कर्मचारियों के साथ गोयल ने विभिन्न बैरकों की भी जांच की। उन्होंने मुक्त सुधारगृह के तहत क़ैदियों के लिए स्थापित विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों का भी दौरा किया। उन्होंने मुक्त सुधारगृह के तहत क़ैदियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

गोयल ने महिला विंग, रसोई घर और वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विचाराधीन कैदियों और कैदियों से चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और प्रशासन को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए एनएचआरसी द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान क़ैदियों से मुक्त चर्चा कर उनके सुझावों और समस्याओं को भी विस्तार से सुना तथा उन्हें सकारात्मक रहते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0