ढगवार में 7 करोड़ से बनेगा बिजली का नया सब स्टेशन, सात करोड़ होंगे खर्च : देवेंद्र जग्गी

हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने धर्मशाला विधानसभा हलके में बिजली के सबसे बड़े प्रोजैक्ट पर काम शुरू करवा दिया है।

Sep 21, 2024 - 17:52
 0  234
ढगवार में 7 करोड़ से बनेगा बिजली का नया सब स्टेशन, सात करोड़ होंगे खर्च : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने धर्मशाला विधानसभा हलके में बिजली के सबसे बड़े प्रोजैक्ट पर काम शुरू करवा दिया है। धर्मशाला के ढगवार में बिजली बोर्ड के नए सब स्टेशन पर 7 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व पार्टी महासचिव देवेंद्र जग्गी ने शनिवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मीटिंग करने के बाद साझा की। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर टेंडर पाने वाली कंपनी ने सर्वे का काम तेज कर दिया है।

इस प्राजेक्ट के तहत धर्मशाला के ग्रामीण इलाकों की 12 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लो वोल्टेज से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही धर्मशाला और कांगड़ा दो जगह से भी बिजली आपूर्ति हो पाएगी। इससे बारिश-तूफान में ब्लैकआउट का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि हमने धर्मशाला की जनता को बेहतर बिजली सेवा मुहैया करवाने की गारंटी दी थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि ढगवार में 315 एमबीए के दो बड़े टावर लगाए जा रहे हैं।

व्यवस्था परिवर्तन के तहत चले इस प्रोजेक्ट से ढगवार के अलावा मंदल, बगली, चैतड़ू, सराह, झियोल, सुक्कड़ , पास्सू, मनेड, घणा, कंदरेहड़ आदि गांवों के अलावा शहरी क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। इस सब स्टेशन से 7 हजार कंज्यूमर को सीधे फायदा होगा। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि नए सब स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कहीं भी बिजली जाने पर आसानी से फाल्ट ट्रैक हो जाएगा। इससे बोर्ड और जनता दोनों को फायदा होगा।

जनता का दर्द समझता हूं

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि वह इन इलाकों की जनता का दर्द समझते हैं। ग्रामीण एरिया में दौरे के दौरान जनता ने उन्हें बताया है कि बरसात, गर्मी और सर्दी सभी तरह के मौसम में बिजली की दिक्कत आती है। इसके बनने से इस इलाके को दो एरिया से बिजली सप्लाई हो पाएगी।

स्टाफ की कमी पूरा कर लेंगे

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि अकेले बगली आफिस में ही अभी करीब 20 कर्मियों का स्टाफ और चाहिए। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। अभी स्टाफ को 26 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। नया सब स्टेशन हालात ठीक कर देगा।

कांग्रेस के लिए सभी बराबर

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि उनके लिए धर्मशाला की सारी जनता एकसमान है। वह शहर से लेकर हर गांव में बिना भेदभाव पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। जनता सर्वोपरि है। कहीं भी दिक्कत है, तो सीधे उन्हें बताएं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, बीडीओ आफिस को गांवों में जनता की मदद करके काम तेज करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0