अब उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी बताए नहीं मिलेगा सिलेंडर

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने एक प्लानिंग तैयार की है।

Sep 26, 2024 - 12:38
 0  720
अब उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी बताए नहीं मिलेगा सिलेंडर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

बंटी कश्यप। देहरा 

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने एक प्लानिंग तैयार की है। अब उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी नंबर बताए गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है वह गैस एजेंसी में गैस बुकलेट और फोन ले जाकर रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। बुकिंग भी ओटीपी नंबर के साथ होगी और डिलीवरी के दौरान भी ओटीपी नंबर दिखाना होगा।
शुरुआत में उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन कालाबाजारी को रोकने के लिए यह कदम अहम है। एलपीजी उपभोक्ताओं को अब बुकिंग के बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर को बताने के बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।

 इससे पहले पुराने नियमों में एक मोबाइल फोन से दो गैस कनेक्शन भी रजिस्टर्ड हो जाते हैं। जिस कारण गैस ब्लैक करने वाले रसोई गैस का मिसयूज करते थे, लेकिन नए नियमों के तहत एक मोबाइल फोन से एक गैस कनेक्शन ही चालू रहेगा। दूसरा कनेक्शन कट जाएगा। इससे सभी लोगों को गैस कनेक्शन लेना पड़ेगा।

आकाश गैस एजेंसी देहरा मैनेजर अश्वनी पुरी ने कहा कि गैस बुकिंग और डिलीवरी के लिए नए नियम लागू हो गए हैं। ओटीपी नंबर पर डिलीवरी मिलेगी। इससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ होने की संभावना नहीं रहेगी। अगर किसी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो वह देहरा के हनुमान चौक स्थित इंडस्ट्री एरिया में आकाश गैस एजेंसी में आकर करवा सकते हैं। अगर आने में कोई असमर्थ होता है तो वह गैस एजेंसी के मोबाइल नंबर 9418156224 पर कॉल करके भी अपना नंबर रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

इस बारे जब असिस्टेन्ट सेल्स मैनेजर एल पी जी शिमला विक्रम सिंह से बात हुई। तो उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ दिन के लिए तो ओटीपी में छूट दी गई है लेकिन बुकिंग तो करनी ही पड़ेगी। और आने वाले समय में ओटीपी के बिना सिलिंडर नहीं भरा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0