एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का किया आयोजन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Aug 29, 2024 - 18:58
 0  342
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का किया आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त कांगड़ा और आसपास के क्षेत्र के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया । 

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और विशेष रूप से शतरंज व्यक्ति को मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों को नशे से दूर रखने में भी सहायता करते हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खेलों से हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की शिक्षा भी मिलती है। खेलों का महत्व सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की भी शिक्षा देता है। खेल हमें हार और जीत दोनों को समान रूप से स्वीकार करने की सीख भी देता है। यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और हमें समस्याओं से लड़ने की शक्ति भी देता है।

 प्रतियोगिता की कोऑर्डिनेटर डॉ श्रेष्ठा ने विशेष बातचीत में बताया कि जब हम खेल खेलते हैं तो हम हार जीत के महत्व को समझते हैं और अपनी गलतियों से सीखते हैं । खेलों से हम अनुशासन धैर्य और नेतृत्व के गुण भी सीखते हैं।

इसके साथ उन्होंने कहा कि यह एक शानदार आयोजन रहा । सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया और इस प्रतियोगिता में डॉ अरुणदीप शर्मा, प्रो दिनेश शर्मा और प्रो चमन सिंह ठाकुर ने ऑर्बिटर की भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0