सेना में जज एडवोकेट जनरल में असिस्टेंट कमांडेंट बन पालमपुर की बेटी ने चमकाया नाम

पालमपुर के कण्ड बाड़ी की बेटी रिदम सिंह ठाकुर ने देश भर में सेना के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ऑल इंडिया प्रतियोगिता में चयनित होकर प्रथम स्थान प्राप्त

Nov 30, 2024 - 16:32
 0  189
सेना में जज एडवोकेट जनरल में असिस्टेंट कमांडेंट बन पालमपुर की बेटी ने चमकाया नाम

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर

पालमपुर के कण्ड बाड़ी की बेटी रिदम सिंह ठाकुर ने देश भर में सेना के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ऑल इंडिया प्रतियोगिता में चयनित होकर प्रथम स्थान प्राप्त करके जज एडवोकेट जनरल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर नियुक्त हो कर परिवार और पालमपुर के गांव कण्ड बाड़ी का नाम रोशन कर के क्षेत्र वासियों को गौरवान्वित किया। स्वर्गीय दादा जैशी राम ठाकुर, दादी स्वर्गीय कला ठाकुर के आशीर्वाद से रिदम सिंह के पिता लोकेंद्र सिंह ठाकुर एक वरिष्ठ अधिवक्ता पालमपुर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते है और माता ज्योति ठाकुर एक सफल गृहणी है।

गर्व की बात यह भी है कि पिछले साल इस बेटी का भाई सिद्धांत ठाकुर भी वायु सेना में सर्विस सिलेक्शन कमीशन की प्रतियोगिता में चयनित होकर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त है दोनों भाई बहन देश सेवा करने का जज्बा रखते हुए सेना की उच्चतम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने मे कामयाब रहे। रिदम सिंह ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा सेंट पल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमा दो की परीक्षा पालमपुर से मेंउत्तीर्ण करने के उपरांत bsc कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर से, एल एल बी, एवम एल एल एम हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से उत्तीर्ण की। तदोपरांत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की प्रतियोगिता में चयनित होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और J A G में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्ति प्राप्त करके सेना के दीक्षांत समारोह जिसके मुख्य अतिथि चीफ ऑफ नवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी थे में नवल ओरियंटेशन कोस्ट गार्ड जिसका दीक्षांत समारोह इंडियन नेवल एकेडमी , अज़ीमला केरल मेंमें सम्पन्न हुआ जिसमें रिदम सिंह ठाकुर नवल ओरियंटेशन कोस्ट गार्ड पास आउट होकर भारतीय कॉस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर I N S (हमला) माउंट दिल्ली केरल में नियुक्त होकर देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रिदम सिंह ठाकुर ने इसका श्रेय अपने दादा दादी के आशीर्वाद को एवं माता पिता के मार्गदर्शन एवं सभी स्कूल से लेकर विश्विद्यालय के शिक्षकों/प्रोफेसरों को दिया। शिक्षकों का कहना है कि रिदम सिंह ठाकुर पढ़ाई के दिनों से ही होनहार ,कड़ा परिश्रम करके अपने हर क्षेत्र में अतिउत्तम रहने का प्रयास करती रही है। स्कूली दिनों में भी अपने स्कूल की दो बार कप्तान भी रही। बेटी की इस गौरवमय उपलब्धि पर सभी गांव वासी, मित्रगण अति प्रसन्न है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0