जीजीडीएसडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का किया आयोजन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में अरविंद फैशन लिमिटेड के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

Mar 7, 2025 - 19:28
 0  243
जीजीडीएसडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का किया आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर 

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में अरविंद फैशन लिमिटेड के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के 236 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 142 विद्यार्थियों ने ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया में भाग लिया। इसके बाद चयनित 23 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 18 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों में जीजीडीएसडी. कॉलेज से 12, केएलबी डीएवी कॉलेज से 2, द्रोणाचार्य कॉलेज रैयत से 2 और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज से 2 विद्यार्थी चुने गए।

कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अरविंद फैशन लिमिटेड की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ही रोजगार के अवसर प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर देना है। अरविंद फैशन लिमिटेड की ओर से मि. भरत ऋषि असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, रिटेल सेल्स, सुश्री सिमरदीप कौर नेशनल हेड, रिटेल सर्विसेज - सेल्स और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें उद्योग में करियर निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंडस्ट्री में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, सही दृष्टिकोण और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। कॉलेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड एवं कल्चर कोऑर्डिनेटर डॉ. शिल्पी ने प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन, अरविंद फैशन लिमिटेड की टीम एवं सभी आवेदक विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस आयोजन में कॉलेज प्लेसमेंट टीम के सदस्य सहायक प्रोफेसर एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समन्वयक अरविंद कुमार, कॉमर्स विभाग समन्वयक यशविंदर, सहायक प्रोफेसर सुकांक्षा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0