लोकसभा चुनावों को लेकर एसडीएम नूरपुर ने की  बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक

शुक्रवार को बचत भवन में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुरसिमर सिंह ने बताया की मतदाता सूची में छुटे हुए  मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए जा रहे हैं।

Mar 22, 2024 - 22:26
 0  297
लोकसभा चुनावों को लेकर एसडीएम नूरपुर ने की  बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

शुक्रवार को बचत भवन में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुरसिमर सिंह ने बताया की मतदाता सूची में छुटे हुए  मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करने के साथ आईडी कार्ड  बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले  मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत करवा दिया गया है तथा इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना  करने के निर्देश दिए गए हैं।  चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरसिमर सिंह ने बताया कि 18 साल से ऊपर जिन लोगों का वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी या इलेक्शन कार्यालय में वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए छूटे हुए मतदाता भी अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास पंजीकरण करवा सकते हैं। गुरसिमर सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए सभी सरकारी भवनों, परिसरों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, झंडे, राजनीतिक नेताओं के फोटोयुक्त कैलेंडर एवं निजी परिसरों में राजनीतिक दलों द्वारा चिपकाई गई प्रचार सामग्री को  72 घंटे के भीतर हटा दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी अंतर्राज्यीय नाकों पर पुलिस की गश्त व मुस्तैदी बढ़ाने के साथ सभी वाहनों की  चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0