कांगड़ा के एसडीएम ने जोगीपुर, वीरता और ललेहड़ पंचायतों के प्रधानों के साथ की बैठक 

गुरुवार को कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम ने जोगीपुर, वीरता और ललेहड़ पंचायत के प्रधानों के साथ बैठक की।

Nov 10, 2023 - 15:42
Nov 10, 2023 - 15:46
 0  288
कांगड़ा के एसडीएम ने जोगीपुर, वीरता और ललेहड़ पंचायतों के प्रधानों के साथ की बैठक 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

गुरुवार को कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम ने जोगीपुर, वीरता और ललेहड़ पंचायत के प्रधानों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य इन तीनों पंचायतों में खुले में कूड़े को फेंकने पर रोक लगाना और घर से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को शुरू करना। इस दौरान उन्होंने इन पंचायतों की कूहलों से आने वाले कचरे और पंचायतों में खुले में कूड़े को फेंकने पर पूरी तरह से रोक लगने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों पंचायत के प्रधानों को नगर परिषद कांगड़ा के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर परिषद में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित किया जाता है। इसी प्रकार कांगड़ा से लगती इन तीनों पंचायत में भी कूड़े को नगर परिषद के माध्यम से उठाया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि जिस तरह नगर परिषद में कूड़ा उठाने के लिए परिवार को 100 रुपये का मासिक शुल्क देना होता है। इसी तरह पंचायत में भी प्रत्येक परिवार के लिए यह शुल्क 100 रुपये होगा और यदि कोई किरायेदार वहां रहता है तो उसके लिए भी यह शुल्क उतना ही रहेगा।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कूड़ा उठाने की इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा पानी और गंदगी के नालियों में रुकने के कारण महामारी का खतरा बढ़ जाता है, जिस कारण कांगड़ा नगर परिषद के साथ लगती हुई पंचायत में इस कार्य को करना अनिवार्य बन गया है।
उन्होंने कहा यदि कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए देखा जाता है। तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। 
इस बैठक में कांगड़ा के एसडीएम सोमिल गौतम सहित जोगीपुर पंचायत प्रधान रिंपल कुमार, वीरता पंचायत प्रधान बिंदु कुमारी और ललेहड़ पंचायत प्रधान इंदिरा देवी उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0