स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के विपणन की मिलेगी बेहतर सुविधा: डीसी

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग तथा विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ हो सके।

Feb 17, 2025 - 17:11
 0  135
स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के विपणन की मिलेगी बेहतर सुविधा: डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो रोजाना हिमाचल। धर्मशाला

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग तथा विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ हो सके। सोमवार को धर्मशाला के जिला परिषद कार्यालय के बाहर हिम ईरा शाॅप का शुभारंभ करने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हिम ईरा शाॅप में धर्मशाला उपमंडल के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने की दिशा में हिम ईरा शाप्स की अहम भूमिका रहेगी चूंकि ग्रामीण स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह आर्गेनिक तरीके से अलग अलग उत्पाद तैयार करते हैं तथा हिम ईरा शाप्स के माध्यम से इन उत्पादों के विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को उत्तम क्वालिटी से तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है इसके साथ ही उत्पादों की पैकेजिंग के लिए उचित कदम उठाए गए हैं ताकि मार्केट में इन उत्पादों की डिमांड बढ़ सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला भर में चरणबद्व तरीके से हिम ईरा शाॅप्स निर्मित की जा रही है कांगड़ा तथा नगरोटा में हिम ईरा शाॅप्स तैयार को गई हैं जबकि अन्य उपमंडलों में भी हिम ईरा शाप्स के निर्माण के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को आनलाइन बेचने के लिए भी हिम ईरा की वेबसाइट तैयार की गई तथा सभी स्वयं सहायता समूहों को वेबसाइट के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि भविष्य में स्वयं सहायता समूह आॅनलाइन भी अपने उत्पादों को बेच सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग को हिम ईरा शाप्स के माध्यम से हो रही बिक्री के बारे में विशेष फोक्स करने के लिए कहा गया है इसके साथ ही कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उत्पादों के विपणन के इस माॅडल को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बागबानी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हिम ईरा शाप्स के माध्यम से जैविक बागबानी तथा कृषि उत्पाद बचने के लिए भी प्लान तैयार किया जाए। इससे पहले परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्र वीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए हिम ईरा शाॅप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, उपनिदेशक बागबानी कमलशील नेगी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0