नाग मंदिर करयाड़ा में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व दौरान कांगड़ा जनपद के साथ सटे नाग मंदिर करियाड़ा में विशाल श्री कृष्ण लीला, भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Aug 27, 2024 - 17:09
 0  216
नाग मंदिर करयाड़ा में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

विनीत। करयाड़ा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व दौरान कांगड़ा जनपद के साथ सटे नाग मंदिर करियाड़ा में विशाल श्री कृष्ण लीला, भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी कुलदीप गुलेरिया ने मां की ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रसिद्ध भजन गायक पमी ठाकुर ने शिव महिमा का गुणगान कर जागरण का आगाज किया। इसके बाद ठाकुर ने कम बन्ध्या तेरे मूकने नहीं, बन्दा मूकदा-मूकदा मुकी हो गया, चल वृंदावन चलिए, कृष्ण सुदामा के मिलन पर मधुर भजन गाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। पमी ठाकुर द्वारा गाए भजन नंगे नंगे पैर मैं कटरे वैष्णो देवी चलेया संगत हुई तय्यार, नी मैं नाचना श्याम दे नाल आज मैनु नच लेन दे, ने भी खूब समां बाँधा। 

जागरण दौरान बाबा बालक नाथ, कृष्ण सुदामा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ज्वालामुखी के डांसिंग स्कूल के नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत श्री कृष्ण लीला की झांकियां और नृत्य ने श्रोताओं को देर रात तक 

बिठाए रखा। मध्य रात्रि मंदिर में विशाल केक काटकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सभी श्रोताओं को मंदिर के पुजारी मोनू, राहुल, पप्पू गुलेरिया द्वारा मिठाई बांटी गई। 

मंदिर के प्रबंधन कुलदीप गुलेरिया ने जम्मू से आए सतीश जैन बब्बा, अंबाला से आए राजू जैन, हरियाणा से आए गुप्ता परिवार, मैनी परिवार, जिन्होंने मंदिर मार्ग और परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया, देहरा से जितेन्द्र गुलेरिया, केसीसी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ज्योतिष पंडित भवानी शंकर ने श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रवचन देकर युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। मन्दिर परिसर में देर रात तक भंडारे का आयोजन भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0