प्रदेश भाजपा ने अभिनय भाटिया को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त, लोगों में उठी खुशी की लहर

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के गांव अमतरॉड से युवा भाजपा नेता अभिनय भाटिया को प्रदेश भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर नगरोटा बगवां मंडल, सभी भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है ।

Dec 7, 2023 - 20:00
 0  252
प्रदेश भाजपा ने अभिनय भाटिया को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त, लोगों में उठी खुशी की लहर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के गांव अमतरॉड से युवा भाजपा नेता अभिनय भाटिया को प्रदेश भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर नगरोटा बगवां मंडल, सभी भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है । बता दें अभिनय भाटिया पालमपुर के ओबीसी मोर्चा के प्रभारी भी रहे हैं और पूर्व में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं । अभिनय भाटिया पूर्व में मण्डल में युवा मोर्चा में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । इसी के साथ पंचायती राज में कन्वीनर का कार्य भी कर चुके हैं 
और इसी के साथ अब उन्हें प्रदेश भाजपा ने नई जिम्मेदारी से आगे बढ़ने का निर्देश दिया है । नगरोटा बगवां का यह युवा पहले भी चर्चाओं में रहा है और पार्टी सेवक के रूप में अपनी निरंतर सेवाएं दे चुका है । अनौपचारिक वार्तालाप में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी गई गई है उसको वह पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभायेंगे और इस जिम्मेवारी को अपना नियमित काम समझ कर पार्टी की सेवा में लगे रहेंगे । अभिनय भाटिया ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कांगड़ा और चंबा से भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में नए सदस्यों को हर बूथ में जोड़ा जाएगा और कांगड़ा और चंबा से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत कर केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाएगी।
बता दें अभिनय भाटिया सुशील भाटिया के सुपुत्र हैं सुशील भाटिया जोकि पहले नगरोटा बगवां भाजपा की मण्डल अध्यक्ष रहीं हैं यह उन्हीं के सुपुत्र हैं । अभिनय भाटिया अब पूरी लगन के साथ भाजपा के सैनिक बनकर रण में उतर गए हैं और इस रण में जीत बीजेपी की ही होगी ऐसा अभिनय भाटिया का कहना है ।
इस मौके पर भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0