प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिले के विकास में कर रही भेदभाव : विधायक पवन काजल  

विधायक पवन काजल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के समराला पंचायत से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की।

Nov 6, 2023 - 13:46
 0  198
प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिले के विकास में कर रही भेदभाव : विधायक पवन काजल  

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

सुमन महाशा। कांगड़ा


विधायक पवन काजल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के समराला पंचायत से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांगड़ा जिले के विकास में भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की चुनावी गारंटी दी थी। जबकि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने स्टोन क्रेशर बंद करके रोजगार में जुटे ट्रैक्टर चालकों व अन्य को बेरोजगारों की कतार में खड़ा कर दिया है। सरकारी नौकरियों के इंतजार में बैठे कई बेरोजगार ओवरऐज हो गए हैं। लेकिन सरकार एक साल में एक भी नए सरकारी कार्यालय में भर्ती करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की स्टोन क्रेशर बंद होने से भवन निर्माण कार्य के लिए रेत और बजरी को अब दोगुने दामों में बेचा जा रहा है जिससे जनता परेशान है। प्रदेश के अन्य जिलों में स्टोन क्रेशर कार्यरत है जबकि जिला कांगड़ा के स्टोन क्रेशर को बंद करके प्रदेश सरकार ने बता दिया कि वह जिला कांगड़ा से कितनी हितैषी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक वर्ष में बजट स्वीकृत न होने के कारण सारे विकास कार्य लटके पड़े हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर पंचायत के वार्ड 4 में एंबुलेंस रोड बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि पेयजल योजना का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है आने वाले समय में सम्मेल पंचायत के ग्रामीणों को पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान समेला रवि कुमार, हरनाम सिंह, सुमनलता, सुरेश कुमार, गोविंद कुमार, सीमा देवी, अरुणा देवी, किरण कुमारी, प्रीति देवी, सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0