जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर में छात्रों को मिलेगी प्लेसमेंट

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर (पालमपुर) में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है।

Nov 22, 2024 - 15:24
 0  333
जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर में छात्रों को मिलेगी प्लेसमेंट
जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर में छात्रों को मिलेगी प्लेसमेंट

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर (पालमपुर) में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। कालेज में एनआईआईटी फाउंडेशन और इंफोसिस जैसी प्रसिद्ध आईटी कंपनियों के सहयोग से "हाइब्रिड ट्रेनिंग प्रोग्राम इन प्रोफेशनल एज" पहली बार हिमाचल में किसी महाविद्यालय से शुरू किया जा रहा है और जीजीडीएसडी महाविद्यालय को ये अवसर मिला है। करियर में सफलता के लिए आवश्यक कौशल जैसे कम्युनिकेशन, टीम वर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग, प्रोफेशनल एटिक, टाइम मैनेजमेंट और डिसिजन मेकिंग जैसे कोर्स सभी संकाय के विद्यार्थियों को करवाए जाएंगे। एनआईआईटी फाउंडेशन इंफोसिस के सहयोग से इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्रों को न केवल प्लेसमेंट में सहायता देगा बल्कि एक प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र भी कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को प्रदान किया जाएगा। 

महाविद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि आज के प्रतियोगी युग में ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम का होना विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस प्रकार के कौशल के बिना कॉरपोरेट जगत में प्रवेश पाना मुश्किल होता है और इसीलिए प्रत्येक विद्यार्थी में ये हुनर होना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं को कंपनी द्वारा नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे। महाविद्यालय में कंपनी के सहयोग से एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम हो चुका और विद्यार्थियों के करियर को एक नई दिशा देने का ये एक बेहतरीन अवसर भी है। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरंभिक  तीन बैच के लिए 90 छात्रों का चयन कर लिया गया है और विद्यार्थी अगर इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के इच्छुक हैं तो वह महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक डॉ. शिल्पी से संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों का तीसरा बैच जनवरी माह में प्रारंभ किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0