कांगड़ा निवासी डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक "कोविड 19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव" का हुआ विमोचन

कश्मीर यूनिवर्सिटी श्रीनगर में आईसीएसएसआर द्वारा स्पोन्सर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डॉ. प्रदीप कुमार अर्थशास्त्री ने भाग

Nov 23, 2023 - 19:16
Nov 24, 2023 - 12:52
 0  432
कांगड़ा निवासी डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक "कोविड 19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव" का हुआ विमोचन
कांगड़ा निवासी डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक "कोविड 19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव" का हुआ विमोचन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

कश्मीर यूनिवर्सिटी श्रीनगर में आईसीएसएसआर द्वारा स्पोन्सर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डॉ. प्रदीप कुमार अर्थशास्त्री ने भाग लिया। बता दें  डॉ. प्रदीप कुमार अर्थशास्त्री डीएवी कॉलेज कांगड़ा में अर्थशास्त्र विषय में विभागाध्यक्ष और  डीएवी पालमपुर में प्रिंसिपल रह चुके हैं साथ ही वह एनआईआईएलएम युनिवर्सिटी कैथल में डीन एवं प्रोफेसर अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। इस सम्मेलन में इंफ्रास्ट्रक्चर सैशन की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक तथा सामाजिक दोनों ही इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक हैं। परंतु सामाजिक आधारभूत ढांचा विशेषतौर पर शिक्षा तथा स्वास्थ्य स्तर में सुधार करके राष्ट्र को उच्च आर्थिक विकास की ओर ले जाया जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत पर शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बड़े पैमाने पर उद्योगीकरण समय की मांग है। इससे श्रमिकों को खाली समय में उद्योग धंधों में संलग्न करके आय को दुगुना करने का अवसर भी प्रदान हो सकता है तथा सरकार का किसानों की दुगुनी आय करने का संकल्प भी पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही निर्यात प्रोत्साहन तथा आयात प्रतिस्थापन नीतियों द्वारा वैश्विक स्तर पर आत्म निर्भरता के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। इसमें डॉ. पूनम रानी की भी सहभागिता रही।
इस सेशन में डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. दिनेश कुमार की पुस्तक ‘‘कोविड-19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव’’ का विमोचन कान्फ्रेन्स प्रेजिडेंट प्रो. पुलिन बी नायक, अध्यक्ष प्रो. सुधाकर पाण्डे, भूतपूर्व वीसे, सेकेट्ररी डॉ. अलोक शर्मा, बलदेव प्रकाश एमडी एंड सीईओ जेएंडके बैंक, प्रो बीपी वीरभद्ररप्पा वीसी केयूवीईएमपीयू यूनिवर्सिटी सिमोगा (कर्नाटक) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कान्फ्रेन्स वाइस प्रेजिडेंट डॉ. दलीप कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. जीएम भट्ट, कश्मीर यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. इमतियाज उल्लहक, रजिस्ट्रार प्रो. निसार तथा मारियम उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0