तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ पहुंचाने वाली एक मात्र बस सेवा बंद

ज्वाला जी, जसवाँ प्रागपुर और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले लगभग दस साल से अपनी सेवाएँ दे रही हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा की बस पिछले कुछ समय से बार-बार विभाग द्वारा बंद की जा रही है, जिस को लेकर लोगों में काफ़ी रोष पनप रहा है।

Sep 24, 2024 - 15:57
 0  225
तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ पहुंचाने वाली एक मात्र बस सेवा बंद

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

बंटी कश्यप। देहरा

ज्वाला जी, जसवाँ प्रागपुर और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले लगभग दस साल से अपनी सेवाएँ दे रही हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा की बस पिछले कुछ समय से बार-बार विभाग द्वारा बंद की जा रही है, जिस को लेकर लोगों में काफ़ी रोष पनप रहा है। मात्र एक बस जो के देहरा से चंडीगढ़ वया ज्वाला जी चंबा पत्तन, घालौर, कालेश्वर, शांतला, तुतरु, बंगाणा इंटीरियर इलाकों से होते हुए जाती है को बार-बार विभाग द्वारा बंद कर दिया जाता है और विभाग द्वारा ये बताया जाता है कि ये बस घाटे में जा रही है।

इस कारण लोगों का इस बस से विश्वास उठ रहा है। प्रधान राम पाल, विपन कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, निशा रानी, जगत राम, बी डी सी सदस्य पिंकी देवी, परवीन कुमार ज़िला परिषद् सदस्य अश्वनी कुमार इत्यादि ने बताया कि इस संदर्भ में बार-बार उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाता रहा है और उनका उत्तर कभी भी संतोष जनक नहीं मिला अत: सरकार से माँग की है कि इस रूट को सुचारू रूप से चलाएं और इसके साथ-साथ इस रूट पर विभाग द्वारा कोई नई बस चलाई जाए ताकी लोगों के साथ-साथ परिवहन निगम को भी लाभ मिलता रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0