मारंडा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप  

मारंडा में एक टैटू की दुकान में बुधवार सुबह एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने के बाद गुरुवार के दिन मृतक के परिजनों व गांव वालों ने पुलिस स्टेशन पालमपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

Jan 5, 2024 - 13:23
Jan 5, 2024 - 13:25
 0  468
मारंडा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 
मारंडा में एक टैटू की दुकान में बुधवार सुबह एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने के बाद गुरुवार के दिन मृतक के परिजनों व गांव वालों ने पुलिस स्टेशन पालमपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच व दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक का शव परिजनों के हवाले किया। बताते चलें कि बुधवार सुबह भवारना के निकटवर्ती गांव के 28 वर्षीय युवा मृतक सुनील का शव टैटू की दुकान के सोफा कम बेड पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस स्टेशन पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुनील मारंडा में अपने दोस्तों के पास आया था। देर रात सुनील के एक दोस्त का परिजनों को फोन आया था कि सुनील आज घर नहीं आएगा। उसे अपने घर ले जा रहे हैं।
बाद में बुधवार सुबह परिजनों ने सुनील को टैटू की दुकान में मृत पाया। परिजनों ने इस मामले में ड्रग्स इत्यादि के होने का शक जाहिर किया है। उन्होंने मांग की है कि अगर इस मामले में सुनील की मौत किसी ड्रग से हुई है तो यह ड्रग्स कहां से आई। इस बारे में गहन छानबीन कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।  पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भी भरोसा दिलाया है। पालमपुर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0