धारकंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण पर रहेगा विशेष फोकस : पठानिया

विधानसभा में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भितलू में 88 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने धारकंडी व करेरी क्षेत्र में पर्यटन विकास की योजनाओं पर चर्चा की और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की बात कही। एससीडीपी स्कीम के तहत सुखुघाट में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 22 लाख रुपए स्वीकृत किए।

Jun 22, 2024 - 21:47
 0  315
धारकंडी क्षेत्र में सड़क निर्माण पर रहेगा विशेष फोकस : पठानिया

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। काँगड़ा 


विधानसभा में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को डेवलपमेंट ब्लॉक रेेत की ग्राम पंचायत भितलू में 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कुट से चम्यारा सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी व करेरी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश की सुक्खू सरकार ऐसे स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने जा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर्यटक बढेंगें और स्थानीय युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगें।
 धारकंडी तथा करेरी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कारगर प्लान भी तैयार किया है तथा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत स्थानों को सड़कों के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि पर्यटकों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एससीडीपी स्कीम के अंतर्गत सुखुघाट, लाहडू, पलोया व पलून इलाकों में विद्युत समस्या का हल करने के लिए 22 लाख रुपए की लागत सुखुघाट एक ट्रांसफार्मर में लगाया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, धारकंडी कांग्रेस के अध्यक्ष शशि शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विनय, स्थानीय प्रधान रीना देवी, उप प्रधान राजेंद्र, समस्त वार्ड सदस्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अन्कज सूद, जल शक्ति अमित डोगरा, एसडीओ विधुत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0