विद्यायक नीरज नैय्यर ने नवाजे सीसे स्कूल परिहार के मेधावी

 शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जि़म्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हो। यह बात आज उन्होंने सीसे स्कूल परिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।

Dec 15, 2023 - 23:05
 0  441
विद्यायक नीरज नैय्यर ने नवाजे सीसे स्कूल परिहार के मेधावी
विद्यायक नीरज नैय्यर ने नवाजे सीसे स्कूल परिहार के मेधावी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा
 शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जि़म्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हो। यह बात आज उन्होंने सीसे स्कूल परिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा की ओर उन्नमुख है शिक्षा की बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भविष्य उतना ही सुनहरा होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर आधारभूत संरचना व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिए ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। 
इसके उपरान्त विद्यायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य किसान सेल सुदर्शन ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत द्रडा विक्रम मांडला, प्रधानाचार्य हूसेन शाह, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार, सहायक अभियंता गौरव ठाकुर,तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि व काफी मात्रा में बच्चे उनके अभिभावक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0