बागी विधायकों से मिलने के बाद दिल्ली रवाना हुए विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश में सरकार सियासी संकट से उभर नहीं पा रही है।

Mar 2, 2024 - 12:49
 0  378
बागी विधायकों से मिलने के बाद दिल्ली रवाना हुए विक्रमादित्य सिंह

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सरकार सियासी संकट से उभर नहीं पा रही है। हिमाचल की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक बड़े शोर के साथ शुरू हुई। विक्रमादित्य सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए। हिमाचल से दिल्ली तक विक्रमादित्य सिंह की चर्चा देर रात तक होती रही। दरअसल, विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागी विधायकों से मुलाकात की। जब विक्रमादित्य होटल से बाहर निकल रहे थे तो मीडिया का जमघट दरवाजे पर ही लगा था। विक्रमादित्य सिंह के साथ कदमताल करते हुए हरियाणा भाजपा के मीडिया सलाहकार तरूण भंडारी भी नजर आए। इससे सियासी आंकड़ों का गठजोड़ दोबारा से शुरू हो गया। तरूण भंडारी ही बागी विधायकों के साथ लगातार तालमेल में हैं। जिस समय विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में थे तो उनके दिल्ली दौरे का टूअर प्लान भी जारी कर दिया गया। इस टूअर में विक्रमादित्य सिंह को सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी वाहन से चंडीगढ़ जाने और यहां एक बजे पहुंचने की सूचना दी गई। इस टूअर प्लान में विक्रमादित्य सिंह के 4 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली जाने और सवा पांच बजे दिल्ली पहुंचने का खुलासा भी किया गया। टूअर प्लान में विक्रमादित्य सिंह शनिवार को सड़क यातायात परिवहन मंत्रालय के साथ मीटिंग करेंगे। रविवार को विक्रमादित्य सिंह वायुमार्ग से दिल्ली से शिमला वापस लौटेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0