शाहपुर में गरीब बच्चों की मदद के लिए बनेगी वेल्फेयर सोसाइटी: पठानिया

सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत में विधायक केवल सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया

Feb 12, 2024 - 19:05
 0  441
शाहपुर में गरीब बच्चों की मदद के लिए बनेगी वेल्फेयर सोसाइटी: पठानिया

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

विशाल वर्मा। शाहपुर

सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत में विधायक केवल सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की शाहपुर में गरीब बच्चों की सहायता के लिए वेल्फेयर सोसायटी बनाई जाएगी ताकि गरीब बच्चों को समय -समय पर सुगमता से सहायता उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने कहा कि शाहपुर के हजारों जरूरतमन्द गरीब बच्चों को उनके द्वारा अभी तक स्वेटर और जूते उपलब्ध करवाये गए हैं और शेष बच्चों को भी चरणबद्ध तरीके से यह सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी ।
उन्होंने कहा कि शाहपुर में एक ऑनलाइन ब्लडबैंक भी स्थापित किया जाएगा  ताकि किसी को भी आपातकालीन समय पर सहायता उपलब्ध करवाई जा सके । शाहपुर के विधायक केवल पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर द्वारा शाहपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी  प्रो०सिम्मी अग्निहोत्री के 9 फरवरी को अचानक देहावसान के कारण उसे रदद् कर दिया गया। इसके बाबजूद रैत स्थित उनके कार्यकाल में आज उनके जन्मदिन पर आमजन द्वारा उन्हें बधाई  देने वालों की भीड़ लगी रही । 
सुबह से ही शाहपुर विस् के साथ साथ जिला के अन्य स्थानों तथा साथ लगते जिला चम्बा के नागरिक उन्हें बधाई व आशीर्वाद देने आते रहे ।विधायक केवल पठानिया ने भी जहां पर आमजन की बधाईयों को बड़ी विनम्रता से स्वीकार किया वहीं पर इस अवसर पर वह बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले ।बधाइयों के साथ साथ विधायक ने आमजन की समस्याओं को भी सुना और उनका निदान किया । 
इस अवसर पर ओएसडी आयुष विभाग डॉ सुनीत पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा , उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया ,ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी विनय, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, सरिता सैनी, प्रधान सिहवाँ अजय बबली,प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी  सदस्य नवनीत शर्मा,पूर्व प्रधान लालमन,मिंटा इकबाल, राधा पठानिया,सुषमा देवी,अनिता,रीना पठानिया, जानवी महाजन,मधु बाला, इच्छा देवी,सीमा देवी, पिंटू परमार,सुरेन्द्र ठाकुर,सुनील बलोरिया, पप्पू राम,प्रवीण गुलेरिया, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,बीडीसी सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0