एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित होंगे 700 कारोबारी संस्थान, बाजार बसाने को भी बन सकता है प्लान

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से करीब 700 कारोबारी संस्थान प्रभावित हो सकते हैं।

Mar 3, 2024 - 14:03
Mar 3, 2024 - 14:04
 0  324
एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित होंगे 700 कारोबारी संस्थान, बाजार बसाने को भी बन सकता है प्लान

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से करीब 700 कारोबारी संस्थान प्रभावित हो सकते हैं। करीब डेढ़ हजार लोगों का रोजगार भी इससे प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में राहत एवं पुनर्वास के तहत कारोबारियों के लिए फोरलेन के साथ बसाने व उनके लिए कारोबारी संस्थान बनाने का प्लान भी बनाना होगा। जिससे पूर्व योजना के आधार पर विस्थापित कारोबारियों को बसाकर रोजगार के अवसर स्थापित किए जा सकें। कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार होने से गगल बाजार बुरी तरह से प्रभावित होगा। करीब 700 छोटी व बड़ी दुकानें एयरपोर्ट विस्तार की चपेट में आने वाली है। गगल एक व्यापारिक कस्बा है, यह बाजार निकटवर्ती क्षेत्र के दर्जनों गावों का भी मुख्य बाजार है। अनुमान के अनुसार छोटे-बड़े करीब 700 कारोबारी संस्थान उजडऩे से इतने परिवारों का रोजगार तो जाएगा ही, साथ यहां काम करने वालों के लिए रोजगार भी प्रभावित होगा। यहां बाजार में बड़े-बड़े शोरूम से लेकर ऑटो सेक्टर के शोरूम सहित नामी गैराज हैं, जहां पर हर दुकान और शोरूम में एक से पांच लोगों तक रोजगार पाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इस तरह 1000 से 1500 लोगों को रोजगार पर असर पड़ेगा। इसके अलावा क्षेत्र में स्किल्ड वर्करों की बात करें, तो उनकी संख्या करीब 1150 है। प्रदेश सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट का विस्तार होने से रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन विस्थापन की मार भी सहनी पड़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0