बड़ा हादसा टला ,समय रहते जलती हुई गाडी से निकाल लिए तीनो युवक

रविवार रात नादौन के ब्यास पुल पर एक कार हादसे में गजल होटल के कर्मचारियों ने तीन युवकों को बचाया, लेकिन कार पूरी जल गई।

Jun 17, 2024 - 20:55
 0  342
बड़ा हादसा टला ,समय रहते जलती हुई गाडी से निकाल लिए तीनो युवक

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

रविवार रात को ब्यास पुल नादौन पर एक हादसा सामने आया जिसमे गजल होटल के कर्मचारियों ने बड़ा हादसा होने से टाल लिया।  जोर का धमाका सुनकर गजल होटल के कर्मचारी अनिल तथा मनीष भाग कर कार के पास आए और अन्य लोगों की सहायता से  दो युवकों को तो निकाल दिया गया लेकिन सचिन बुरी तरह से अंदर ही फंस गया था। मौका पर जमा हुए लोगों ने बड़ी मुश्किल से सचिन को बाहर निकाला और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। अछि बात यह रही कि कार सवार तीन युवकों को समय रहते निकाल लिया गया। हालांकि तीनों युवकों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सचिन कुमार, कार का मालिक,  निवासी गांव कोहला नादौन अपनी कार नंबर एचपी 55 सी 59 59 में सवार होकर  अपने दो अन्य दोस्तों सहित ज्वालामुखी से नादौन की ओर आ रहा था। जैसे ही कार ब्यास के पुल पर स्तिथ गजल होटल  के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी के कारण कार चालक सचिन की आंखें चुंधियां गई और कार पुल की रेलिंग से पहले बने पैरापिट से जा टकराई और दो पलटियां खाकर सड़क के बीचों बीच सीधी हो गई और अचानक इसमें आग भड़क गई। होटल के कर्मचारियों ने अन्य लोगों सहित पानी की बाल्टियां लेकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। यदि समय रहते युवकों को कार से ना निकाला गया होता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। सचिन ने बताया कि अभी 2 वर्ष पूर्व ही उसने यह आई बिस  कार खरीदी थी। सचिन नादौन शहर में ही अपना निजी व्यवसाय करता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0